शिक्षा

धूमधाम से मनाया गया एसआरटी परिसर में छात्र संघ समारोह

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बादशाही थोल स्थित एसआरटी परिसर के छात्र संघ समारोह में लोक गायक रेशमा शाह की प्रस्तुतियों की धूम रही।

छात्र संघ समारोह का क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। विभाग प्रचारक पारस विशेष अति अतिथि और संजय नेगी और भारती जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही।

विधायक किशोर उपाध्याय ने छात्रों की मांग पर परिसर को एक एंबुलेंस तथा ₹10,00000 देने की घोषणा और छात्र संघ को ₹50000 देने की घोषणा की गई।

विभाग प्रचारक पारस ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया। गायिका रेशमा शाह द्वारा अपनी प्रस्तुति से सभी का मनमोहन किय।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रोफेसर ए ए बोड़ाई, पूर्व निदेशक आरसी रमोला डॉ के सी पेटवाल, डॉ के के वर्मा, डॉ आर सी रमोला, डॉ एल आर डंगवाल, डॉ ए बी थपलियाल, डॉ हंसराज बिष्ट,डॉ शंकर लाल, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य रतूड़ी, महासचिव अमन नेगी, विपिन सिंह नेगी, चंद्रपाल मृदुल मक़लोका , सलीम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *