ऋषिकेश

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को मिली नॉर्थ जोन महिला खो-खो की मेजबानी

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन महिला खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में होगी। विश्वविद्यालय के स्तर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी ने वार्षिक खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन महिला खो-खो प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। संभवतः विश्वविद्यालय को नॉर्थ जोन खेल प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार मिली है।

बहरहाल, विश्वविद्यालय ने इस प्रतियोगिता को ऋषिकेश परिसर में कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही नॉर्थ जोन प्रतियोगिता की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए व्यवस्थाएं बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने इसकी पुष्टि की। बताया कि विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का विषय है। प्रतियोगिता को बेहतर तरीके से कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *