शिक्षा

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के मयंक अध्यक्ष अभिषेक को सचिव निर्वाचित

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेष। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर के छात्र संघ चुनाव में मयंक भटट अध्यक्ष और अभिषेक कुमार त्रिशुलिया को सचिव चुना गया। नव निर्वाचित छात्र संघ ने देर शाम शपथ ले ली।

शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में 1673 छात्र/छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे बाद शुरू हुई मतगणना आठ चरणों में पूरी हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीके गुप्ता ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। इसमें मुताबिक अध्यक्ष पद पर मयंक भटट निर्वाचित हुए। उन्होंने आमने-सामने के मुकाबले में मानसी सती को 515 मतों के अंतर से हराया। मयंक को 1082 और मानसी का 577 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद आयुष तड़ियाल विजयी रहे। उन्होंने रजनी को 475 मतों से हराया। आयुष को 1061 और रजनी को 586 मत मिले। सचिव पद पर अभिषेक कुमार त्रिशुलिया और सहसचिव पद पर तानिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें आशा ने प्रतिभा मंडल को 853 मतों के भारी अंतर से हराया। आशा को 1248 और प्रतिभा को 395 मत मिले।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला जोरदार रहा। इसमें रोहित राम ने नित्यानंद राय को 57 मतों से हराया। रोहित को 854 और नित्यानंद को 797 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *