शिक्षा

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट माही ने फायरिंग में रजत पदक जीता

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप (एआईटीएससी) में ’विद्यालय की कैडेट माही ने फायरिंग में रजत पदक’ जीता। इस उपलब्धि के लिए माही का विद्यालय की प्रार्थना सभा में स्वागत सम्मान किया गया।

एआईटीएससी (अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर ) राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का शिविर है, जिसमें पूरे भारत के चुने हुए एनसीसी कैडेट्स सेना विंग के प्रशिक्षण और विभिन्न सैन्य अभ्यासों जैसे बाधा प्रशिक्षण, मानचित्र पठन और निशानेबाजी में भाग लेते हैं।

इसका उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, शारीरिक सहनशक्ति, मानसिक तीक्ष्णता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है। अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर 2025 (एआईटीएससी) का उद्घाटन डीजी एनसीसी कैंप, दिल्ली कैंट में हुआ, जिसमें देश भर के 17 डिवीजनों के 1500 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

इसके तहत हुई फायरिंग प्रतियोगिता में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट माही ने रजत पदक हासिल की। सोमवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में माही को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी जी ने कहा कि सभी बच्चों को माही से प्रेरणा लेनी चाहिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *