खेल

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के बादशाहीथौल परिसर में खेल दिवस पर प्रतियोगिताएं आयोजित

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर बादशाही थौल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं आयोजि की गई। इसमें छात्र/छात्राओं और शिक्षेणत्तर कर्मियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक खेलों में प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया।

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ के सी पेटवाल द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर परिसर में भी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 छात्र छात्राओं तथा 10 शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभा किया ।

बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजीव ने अभिजीत को 21-17 21-15 से तथा बालिका वर्ग में मानसी कोठारी ने सृष्टि को 21 -5 21-4से हराकर चौंपियन बने तथा शिक्षा एवं कर्मचारी वर्ग में डॉ. के सी पेटवाल एवं हंसराज बिष्ट ने डॉ. हितेंद्र सिंह एवं डॉ. रविंद्र स्नेही को 21 -10 .21- 12 से हराकर डबल्स का किताब अपने नाम किया।

शिक्षिका वर्ग में डा. मुस्कान कपूर ने डा.हिमानी बिष्ट को 15- 8. 15 -13से हराकर महिला शिक्षा वर्ग का किताब अपने नाम किया। टेबल टेनिस बालक वर्ग में दीपक ने अभिजीत को 11 8- 11 .10- 4 से हराकर चौंपियनशिप अपने नाम किया। इस मौके पर परिसर के निदेशक प्रो. ए ए बौडाई प्रोफेसर पी डी सेमल्टी डॉ. एस के चतुर्वेदी द्वारा द्वारा सभी विजेता और विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

निदेशक प्रोफेसर ए ए बौडाई तथा खेल विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर के सी पेटवाल द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी को बधाई दी है और कहा है कि अगले वर्ष से इसे विभिन्न खेलकूदों के माध्यम से मनाया जाएगा।

पूर्व निदेशक प्रोफेसर डी एस केनतुरा प्रोफेसर आर सी रमोला प्रोफेसर पी डी सेमल्टी प्रोसेसर एबी थपलियाल प्रोफेसर प्रोफेसर सुनीता गोदियाल, प्रो. बीना जोशी, के के वर्मा, डॉ. एल आर डंगवाल, डॉ. शंकर लाल, डा. आशुतोष सिंह, डॉ हंसराज बिष्ट भगत सिंह चौहान रविंद्र नेगी दिनेश ममगाई सहित छात्र छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *