उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के चुनाव बुदियाल अध्यक्ष और भट्ट महामंत्री चुने गए
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के चुनाव में रंजीत सिंह बुदियाल को अध्यक्ष और सुरेंद्र चंद्र भट्ट को महामंत्री चुना गया।
शनिवार को चुनाव अधिकारीमनोज श्रीवास्तव की देख रेख में उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। तीन पदों पर मतदान और शेष पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। निर्वाचन ने देर शाम परिणाम की घोषणा की।
इसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत, महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।