वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया नहीं रहे। उनके निधन पर राज्य भर के पत्रकारों में शोक व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का सोमवार तड़के निधन हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक हृदय गति रूक जाने से उनका निधन हुआ। वो अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। तीर्थनगरी ऋषिकेश, मुनिकीरेती के पत्रकारों ने धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।