पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के स्कूलों में दो सितंबर की छुटटी घोषित
ऋषि टाइम्स न्यूज
पौड़ी। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी आदि जिलों में दो सितंबर की छुटटी घोषित की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दो सितंबर को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। इसके मददेनजर कई जिलों में आंगनबाड़ी और कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूलों में दो सितंबर की छुटटी घोषित की गई है।
इसमें पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं। इसमें अलावा ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी दो सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है।

