ऋषिकेश क्षेत्र के स्कूलों में 21- 23 जुलाई को अवकाश घोषित
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश, और अन्य कांवड़ यात्रा मार्ग में स्थित क्षेत्रों के स्कूलों में प्रशासन ने 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है।
नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में स्थित और रायवाला, श्यामपुर, नेपालीफार्म, प्रतीतनगर आदि क्षेत्रों में स्थित कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल 21 से 23 जुलाई तक बंद रहेंगे।
उक्त स्कूल कांवड़ यात्रा के मार्ग में स्थित हैं। 23 जुलाई तक उक्त क्षेत्रों में कांवड़ियों की अत्यधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में छात्र सुरक्षा के मददेनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

