देहरादून जिले में 10 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम को लेकर जारी पूर्वानुमान में देहरादून जिले में ओरेंज अर्ल्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूलों/ आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जुलाई को जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मददेजनर प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से जिले के कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूलों/ आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद ढौंडियाल ने इसकी पुष्टि की।

