खेल

एसबीएम इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी नेगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सलोनी नेगी ने राज्य स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलोनी अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

अगस्तमुनि में अयोजित राज्य स्तर विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी सलोनी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुई। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी द्वार छात्र को सम्मानित किया गया व जीतेन्द्र बिष्ट द्वारा छात्र को परितोषिक राशि प्रदान की गई है। अवसर पर कैप्टन लखविंदर सिंह, शिव प्रसाद बहुगुणा विकास नेगी, प्रवीण रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *