खेल

एसबीएम इंटर कॉलेज की बालिका टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

ऋषि टाइम्स न्यूज

तपोवन। कैप्टन डीडी तिवारी मेमोरियाल वॉलीबाल प्रतियोगिता का बालिका वर्ग का खिताब श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश के नाम रहा।

स्वामी शिवानंद मेमोरियल राजकीय इंटर कॉलेज, तपोवन में आयोजित कैप्टन डीडी तिवारी मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का फाइनल में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश और रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ।

मुकाबले में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की टीम भारी पड़ी। टीम ने रेड फोर्ट इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 2 -1 से पराजीत कर खिताब पर कब्जा किया। विजयी टीम को आयोजकों के स्तर विजयी टीम को कप सौंपा गया और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर दोनों टीम को प्रशंसक और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *