ऋषिकेश

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। राज्य के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने निमार्णाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल के अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

ये कहना है कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का। महाराज ने शुक्रवार 68 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बजरंग सेतु का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को पुल के अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस लोगों ने उनसे पुल की एप्रोच रोड के एलाइनमेंट को लेकर शिकायत की। कैबिनेट मंत्री ने लोनिवि के अधिकारियों को इस समस्या का निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग सेतु तीर्थनगरी के साथ व्यापक पहचान जोड़ेगा। उन्होंने पुल की विशेषताएं भी मीडिया से साझा की।

कहा कि इमरजेंसी में पुल एंबुलेंस और छोटे चौपहिया वाहनों के लिए भी एप्रोचबल होगा। स्काई वॉक के कारण पुल पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वास्तव में ऋषिकेश तीन जिलों पौड़ी, टिहरी और देहरादून में सम्मिलित रूप है।

इसे जिला बनाने की जनभवना को वो मुख्यमंत्री के सम्मुख रखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष अतिवृष्टि से खासा नुकसान हुआ है। सरकार का प्रयास है कि 31 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गडढामुक्त किया जाए। इसके लिए लोनिवि जुटा हुआ है।

उन्होेंने निर्माणाधीन घाटों और आस्थपथ का भी निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत के 50 डेस्टिनेशन में ऋषिकेश भी शामिल है। ऋषिकेश विश्व में योग, पर्यटन, तीर्थाटन और बीटल्स के जनता पहचान जाता है। इस पहचान के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहाकि 84 कुटिया का संचालन पर्यटन विभाग को सौंपने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रयास है कि राज्य स्थापना दिवस तक बजरंग सेतु लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाए। कहा कि इसी तर्ज पर अब रामझूला का भी रिनोवेशन की योजना है।इसके अलावा उन्होंने राज्य में प्रस्तावित रोप-वे आदि के बारे में जानकारी मीडिया को दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *