रशियन महिला के साथ तीर्थनगरी में छेड़छाड़
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास एक रशियन महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है।
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूतनाथ मंदिर के पास एक व्यक्ति ने रशियन महिला से बातचीत के बहाने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर व्यक्ति ने महिला को घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया और संबंधित व्यक्ति के बारे मंे जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
सीसी कैमरों से मिले सुराग और अन्य जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र से लगे जंगल से विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को गिरफतार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम अनुज बताया। अनुज उत्तर प्रदेश के सहारानुपर के तीतरो का रहने वाला बताया जा रहा है।