उत्तराखंड

उत्तरकाशी में बस खाई में गिरी, 20 की मौत

उत्तरकाशी। जिले के यमुनोत्री हाइवे पर डामटा के पास यात्रियों से भरी बस के खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत की सूचना है। यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री हाइवे पर डामटा-बर्नीगाड़ के बीच रविवार शाम यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। बस में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 28 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इसमें करीब 20 यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत की सूचना है।

हताहतों की संख्या को लेकर अभी जिला प्रशासन या किसी एजेंसी ने स्थिति स्पष्ट नहीं की। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि 20 या इससे अधिक यात्री हताहत हुए हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बस सुबह सात बजे हरिद्वार से यमुनोत्री के लिए निकली थी। बहरहाल, उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आस-पास के थानों का पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। लोगों को खाई से निकालने का काम चल रहा है। प्रदेश शासन के स्तर से भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *