उत्तराखंड

अल्मोड़ा में बस में खाई गिरी, छह की मौत

ऋषि टाइम्स न्यूज

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण- रामनगर मोटर मार्ग पर विनायक क्षेत्र में एक बस के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक दर्जन घायल बताए जा रहे हैं।

अल्मोड़ा से रामनगर जा रही बस भिकियासैंण- रामनगर मोटर मार्ग पर विनायक क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अभी तक हादसे में मरने और घायलों की संख्या में प्रशासन या किसी सक्षम स्तर से पुष्टि नहीं हो सकी है। बहरहाल, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *