ऋतु खंडूड़ी विधान सभा अध्यक्ष पद पर निर्विविरोध निर्वाचित
देहरादून। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है। वो कोटद्वार से भाजपा की विधायक हैं। ऋतु राज्य की पहली महिला स्पीकर हैं। इससे पूर्व महिला डिप्टी स्पीकर ही बनी सकीं थी।
23 मार्च को भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही स्पष्ट हो गया था कि ऋतु खंडूड़ी राज्य विधानसभा की नई स्पीकर होंगी। इस पद के लिए उनके अलावा इसके लिए किसी और नामांकन ही नहीं किया। शुक्रवार को स्पष्ट हो गया था कि वो निर्विरोध निर्वाचित होंगी। शनिवार को तय समय पर विधानसभा परिसर के सभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ऋतु खंडूड़ी को स्पीकार पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
ऋतु के स्पीकर चुने जाने के बाद नेता विधान मंडल, प्रोटेम स्पीकर और मंत्रियों ने उन्हें पीठ पर विराजमान किया। इस मौके पर उन्होंने सदन के सदस्यों से सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि वो सदन संचालन में उच्च परंपराओं का अपनी पूरी क्षमता के साथ निर्वाहन करेंगी।
ऋतु खंडूड़ी मूल रूप से पौड़ी की रहने वाली और उनका जन्म 1965 में नैनीताल में हुआ। उनके पिता जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र में कैबिनेट मंत्री रहे। ऋतु खंडूड़ी के पति बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्र में तैनात हैं।
शिक्षण और सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहे ऋतु खंडूड़ी 2017 में यमकेश्वर से विधायक चुनी गई। 2022 में पार्टी ने उन्हें कोटद्वार से चुनाव मैदान में उतारा था।