ऋषिकेश की प्रथम मेयर अनिता ममगाईं ने किया राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ऋषिकेश की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
म्ंगलवार को बीटीसी परिसर स्थित उत्तराखंड राज्य निर्माण शहीद स्मारक के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश की पूर्व मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने 200 राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पूर्व मेयर ने शहीदों को नमन करते हुए इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होेंने अलग राज्य ही नहीं दिया बल्कि यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विषेश राज्य का दर्जा भी दिया।
इस अवसर पर कहा कि सम्मान कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने इन सुझावों को राज्य हित में बेहतर बताया और आश्वासन दिया कि इन सभी विचारों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ताकि उन्हें राज्य की नीतियों और विकास योजनाओं में शामिल किया जा सके।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी अध्यक्ष डी एस गोसाई, उषा रावत, गंभीर मेवाड़, बलवीर सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, राजेंद्र कोठारी, प्रेम सिंह रावत, विशंभर दत्त डोभाल, यादवीर सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, पीतांबर दत्त, कुसुम लता शर्मा, रविंद्र कौर, जय डोभाल, अंजू गैरोला, बृजेश गोपाल, राजकुमारी जुगलान, सुमिता ममगाई, सरोजनी रावत, राम उनियाल, विद्या तिवाड़ी ,चंद्रमा भट्ट, सरोजिनी रावत, पदमा रावत, कृष्णा देवी, कमल बिष्ट, भवानी रावत, प्रमिला रमोला, शकुंतला कोठारी, पदमा रावत, गुड्डी डबराल, वीर कोठारी ,सुशीला पोखरियाल, रोशनी शर्मा, यशोदा नेगी, पुष्पा शर्मा, किरण गोसाई, उर्मिला डबराल, सुशीला कंडवाल, रामेश्वरी रावत, लक्ष्मी पुंडीर, जानकी गोसाई, गंगा लिंगवाल, विनोद लखेरा, दिगंबर सिंह नेगी, हरिप्रसाद ,वेद प्रकाश भारद्वाज, विरोजनी भट्ट, कमला पोखरियाल उपस्थित रहे।

