ऋषिकेश

ऋषिकेश में कांग्रेस के नवनियुक्ति पदाधिकारियों का स्वागत

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। कांग्रेस के रेलवे रोड स्थित कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्ति पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आहवान किया गया।

रविवार को कांग्रेस भवन में नवनियुक्त महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्रीमती पुष्पा मिश्रा, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष महिला श्रीमती शोभा भट्ट, नवनियुक्त ओबीसी प्रदेश महासचिव एडवोकेट सिंहराज पोसवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष संजय भारद्वाज, एवं ओबीसी महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश चौधरी सुमित चौहान का कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह एवं जयेंद्र रमोला ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा आज शीर्ष नेतृत्व के द्वारा आप सभी लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उनके साथ-साथ महानगर कांग्रेस कमेटी भी आपसे आशा करती है कि आप कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति के साथ चलते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण एवं राजपाल खरोला जी ने कहा कि सभी पदाधिकारी का चुनाव बहुत सही ढंग से किया है यह सभी अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस को आगे बढ़ाने में सक्षम है और पिछले काफी समय से जनता की सेवा कर रहे हैं आज समाज को ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है जो जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हो क्योंकि कांग्रेस का उद्देश्य और नारा ही कांग्रेस का हाथ आमजन के साथ रहा है और समूची कांग्रेस पार्टी किसी मूल मंत्र के साथ पूरे देश में काम करती है और आगे भी करती रहेगी।

इस मौके पर समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कांग्रेसजनों ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं उनको अपना बहुमूल्य आशीर्वाद और सहयोग प्रदान करने हेतु इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, महंत विजय सारस्वत, राकेश अग्रवाल, मनोज गोसाई, भगवती सेमवाल, सोहनलाल रतूड़ी, सूरत सिंह कोहली, पार्षद देवेंद्र प्रजापति भगवान सिंह पंवार, किशोर गौड़, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, ऋषि सिंघल, भूपेंद्र राणा, अशोक शर्मा, हिमांशु जाटव, श्रीमती कमलेश शर्मा, मधु जोशी, उमा ओबेरॉय, परमेश्वर राजभर, राजकुमार गुप्ता, राजेश शाह, विक्रमजीत वशिष्ठ, राकेश वर्मा, बप्पी अधिकारी, राजकुमार गुप्ता, हिमांशु कश्यप, कुलविंदर सिंह, अकबर, रामेश्वरी, संदीप राजभर, पुरंजय राजभर, सायरा, मनोज, उर्मिला, बिंदु, लीला, रेखा देवी, दुर्गा देवी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *