ऋषिकेश

ऋषिकेश में गंगा ने क्रास किया डेंजर लेबल

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। लगातार हो रही बारिश से तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान का पार कर गया। गंगा यहां खतरे के निशान से 30 सेमी. ऊपर बह रही है।

राज्य भर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गाढ़ गधेरे उफान पर है। परिणाम गंगा का जल स्तर खतरे के निशान को क्रास कर गया है। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से करीब 30 सेमी. ऊपर बह रही है। प्रशासन गंगा तटीय क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।

लगातार लोगों को गंगा तट से दूर रहने और सतर्क रहने के लिए आगाह किया जा रहा है। पौड़ी जिले के स्वार्गाश्रम और टिहरी जिले के मुनिकीरेती में भी गंगा उफान पर है। कई आश्रमों को अहतों को गंगा छूने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *