शिक्षा

एनडीएस और एनजीए से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों को भावभीनी विदाई

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों में शामिल एनडीएस और एनजीए से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को निर्मल सस्था के साथ ही शिक्षकों और कर्मियों ने भावीभीनी विदाई दी।

मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह में निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह जी महाराज एवं संत जोधसिंह जी महाराज के सानिध्य में एन.डी.एस. एवं एन.जी.ए. से सेवानिवृत हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत महंत रामसिंह जी महाराज और संत जोधसिंह जी महाराज जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर की गई। संस्था में
कार्यरत शिक्षक सहकर्मियों ने मधुर शबद गान प्रस्तुत किया। एन.डी.एस. की प्रधानाचार्याश्रीमती ललिता कृष्णास्वामी एवं एन.जी.ए. की प्रधानाचार्या सुश्री सुनीता शर्मा सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।

दोनों प्रिंसिपलों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवाओं,उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सहकर्मी शिक्षकों ने भावुक विदाई गीत गाकर उपस्थित जनों को भावुक कर दिया।

सक्रिय सेवा से सेवानिवृत एन.डी.एस में सहायक शिक्षिका के पद पर अपनी सेवा दे चुकी श्रीमतीसंध्या थापा तथा एन.जी.ए. की सुनित कौर मिनोचा ने कहा कि इस संस्था में बिताये हुए पल को वह कभी भुला नहीं सकतीं। सेवानिवृत्ति का तात्पर्य जीवन का आनंद लेना है और इस संस्था से प्रेरणा लेते हुए अच्छे कार्य करके जीवन को सार्थक बनाना है।

महंत महंत राम सिंह जी महाराज एवं संत जोधसिंह जी महाराज जी ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों श्रीमती अमृतपाल डंग प्रधानाध्यापिका एन.जी.ए., श्रीमती सुनीता कौर मिनोचा सहायक अध्यापिका एन.जी.ए., श्रीमती संध्या थापा, सहायक अध्यापिका एन.डी.एस., चेतना नारंग सहायक अध्यापिका एन.डी.एस., बीरबल पोखरियाल और सुभाष चंद को विद्यालय का स्मृति चिन्ह, सम्मान का प्रतीक सिरोपा और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

विदाई समारोह के साक्षी विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन.सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी, एन.जी.ए. की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, प्रधानाध्यापिका नीरू अरोड़ा, समन्वयक मुकुल तायल, शम्मी पैन्यूली, विनोद बिजल्वान तथा समस्त निर्मल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *