उत्तराखंड

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ कार्यकर्ताओं की बगावत

देहरादून। यमुनोत्री से भाजपा के सिटिंग विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी। उनको टिकट देने की मांग को लेकर कार्यकर्ता राज्य मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।

भाजपा के कई सिटिंग विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। समय-समय पर नाराजगी सावर्जनिक भी होती रही है। बुधवार को तो यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी से केदार सिंह रावत को टिकट न देने की मांग की। इससे पूर्व भी कार्यकर्ताओं उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान को ज्ञापन भेज चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले सिटिंग विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं की बगावत से पार्टी हतप्रभ है।

दिल्ली में एक-एक टिकट के लिए हो रही माथपच्ची के बीच कार्यकर्ताओं की इस बगावत ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *