.ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक प्र्रोपर्टी कारोबारी, पुत्र और उसके दोस्त पर एक महिला का शारीरिक शोषण का आरोप है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दून निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रोपर्टी कारोबारी, पुत्र और दोस्त पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में विवाहिता ने ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 376,342 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। जबकि आरोपी बाप और बेटा फरार बताया जा रहा है। पुलिस दोनों की धरपकड़ को कई जगह दबिश दे चुकी है।
अभी तक इस मामले में जो बाते सामनें आई हैं वो ये है कि शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और धमकियांे का क्रम 2022 से चल रहा है। जबकि पुलिस के पास शिकायत के रूप में ये मामला 2025 में आया। करीब पांच/छह माह पूर्व ये मामला खूब उछला था।
इस पूरे मामले में शहर में जितने मुंह उतनी बातें भी हो रही हैं। इसे कारोबार से लेकर राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि वास्तव में मामला क्या है। हालांकि ऐसे तमाम मामले पूर्व में भी तीर्थनगरी ऋषिकेश में चर्चा में रहे हैं।