रामलीला के पात्र पहुंचे कोतवाली, राम भक्तों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने की मांग
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में रामलीला के सभी पात्र कोतवाली जा पहंचे और राम समेत अन्य पात्रों ने पुलिस ने राम भक्तों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का अनुरोध किया।
मामला तीर्थनगरी ऋषिकेश की ं 70 साल पुरानी सुभाष बनखंडी श्री राम लीला कमेटी का है। इस कमेटी के अधिकांश पदाधिकारियों पर पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया। मंगलवार की सायं सुभाष बनखंडी श्री रामलीला कमेटी के कलाकारों संगीतज्ञ पदाधिकारीयो पर हुए मकदमो को लेकर रामलीला के राम, लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सीता हनुमान सहित सभी पात्रों ने रामलीला की वेशभूषा में सज धज कर ऋषिकेश कोतवाली जा पहुंचे।
कमेटी की तरफ से प्रस्तावित रामलीला करने, मंगलवार को राम बरात निकालने, दशहरे के दिन रावण दहन करने के लिए जाने की परमिशन ना मिलने, और आए दिन होने वाले मुकदमों से परेशान होकर अपनी गिरफ्तारी देने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे थे।
मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हरिराम अरोड़ा और महामंत्री योगेश कालरा ने बताया कि पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में बैठे एक व्यक्ति व कुछ अन्य राजनीतिक रसूखदार लोगों द्वारा कमेटी व उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते सरकार को गुमराह और भ्रमित कर हमारे कलाकारो संगीतज्ञ, पदाधिकारीयो पर लगातार मुकदमे किये जा रहे हैं।
उन्हें रामलीला किए जाने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें राम बारात निकालने दशहरे के दिन रावण दहन करने की परमिशन भी दबाव के चलते नहीं मिल पाई। उन्होंने यह भी बोला कि तीर्थ नगरी ऋषिकेश में मुख्यमंत्री धामी की भाजपा सरकार जो खुद राम भक्त होने का दावा करती है। उन पर कमेटी के समस्त पदाधिकारीयो को भरोसा है कि राम भक्त भाजपा सरकार के चलते कुछ राजनीतिक रसूखदारों का दबाव कम नहीं कर पाएगा।
उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग की है कि उनके द्वारा जल्द से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप कर रामलीला को रुकवाने का प्रयास करने वाले षड्यंत्र कर्ताओं के खिलाफ जल्द से जल्द करवाई कर रामलीला के सभी कलाकारों व पदाधिकारीयो पर हुए झूठे मुकदमों को वापस ले ।

