उत्तराखंड

उत्तराखंड में रही रक्षा बंधन की धूम

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन राज्य भर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रखी बांधी। भाइयों ने रक्षा का संकल्प के साथ ही बहनों को उपहार भेंट किए।

सोमवार को राज्य भर में रक्षा बंधन के पर्व की धूम रही। घरों से लेकर बाजार तक मंे पर्व का उत्साह देखा गया। इस बार रक्षा बंधन के पर्व पर पंच महायोग का संयोग रहा। इस संयोग ने इस वर्ष के रक्षा बंधन पर्व का खास बना दिया।

सुबह से 10 घंटे तक भद्राकाल रहा। दोपहर 1.24 बजे के बाद शुभ मुहूर्त की शुरूआत हुई। हालांकि बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का क्रम सुबह से शुरू हो गया था। दोपहर डेढ बजे के बाद रक्षा बंधन का पर्व अपने चरम पर रहा।

बाजार से लेकर ट्रेफिक तक में इसका असर देखा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने घर पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। यहां उनकी बहनों ने उन्हें राखी बांधी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *