ऋषिकेश

सांसद महेंद्र भटट ने गिनाई केंद्रीय बजट की खूबियां

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। राज्य सभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भटट ने केंद्रीय बजट की खूबियां गिनाई। कहा कि ये विकसित भारत का दस्तावेज है।

शनिवार को केंद्रीय बजट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत कंेद्रीय बजट विकसित भारत का दस्तावेज है।

भटट ने बजट की तमाम खूबियां गिनाई और कहा कि 40 हजार करोड़ के पंूजिगत व्यवस्था विकास के तमाम अवयवों को बेहतर करेंगे। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार की दिशा में खास फोकस किया गया है। लघु और मध्यम उद्योगों को प्रमुखता दी गई। ताकि रोजगार के अधिक से अधिक अवसरों का सृजन हो सकें।

यूथ/ डेमोग्रैफिक डेविडेंट को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय बजट में उत्तराखंड की तस्वीर को शानदार बताया। कहा कि राज्य को हर क्षेत्र में कुछ न कुछ मिला है। राज्य की आधारभूत संरचना (सड़क, रेल, रोजगार के अवसर, पर्यटन) को मजबूत के लिए के लिए बजट में व्यवस्था की गई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन भी क्षेत्रों में कमी रहे उसे इस बजट के माध्यम से बेहतर करने की व्यवस्था की गई है। रोजगार पर कंेद्र और राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। राज्य में 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने की दिशा में लखपति दीदी का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

देश के गिरते एक्सपोर्ट के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हैै। देश का एक्सपोर्ट लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने डॉलर के मुकाबले रूपये की कीमत में आ रही गिरावट के बारे में कहा कि इसकी कई वजह हैं और विश्व के तमाम अन्य देशों में भी यही स्थिति है। अमेरिका के से साथ ट्रेड टेरिफ पर उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत को इसमें काफी सफलता मिली है।

इस मौके पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, पूर्व मेयर अनिता ममगाईं, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, महामंत्री प्रतीक कालिया, नगर अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता, विनय उनियाल, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *