राजेंद्र बिष्ट ने बचाई पत्रकार योगेश डिमरी की जान
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। आंवला न्यूज के संपादक योगेश डिमरी की जान नगर निगम के निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बचाई। उनके इस कार्य की समाज में खूब सराहना हो रही है।
खून देकर लोगों की जान बचाने वाले रक्तवीर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बचाई पत्रकार योगेश डिमरी की जान।नगर निगम के निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने रविवार को बड़ी अनहोनी टाल दी। इंदिरा नगर में पत्रकार योगेश डिमरी पर हुए जानलेवा हमले के बाद कुछ लोगों ने बचाव के लिए निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को पुकारा।
बिष्ट तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके मौके पर पहुंचने पर मारपीट थमी और घायल पत्रकार को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के हालात बन सकें। सोशल मीडिया में खून देकर लोगों की जान बचाने वाले रक्तवीर नगर निगम के निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के खूब तारीफ हो रही है।
राजेंद्र बिष्ट और उनका परिवार समाज की बेहतरी में हमेशा खड़ा रहता है। बिष्ट सौ से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। पत्रकार योगेश डिमरी के साथ मौके पर मौजूद युवाओं ने सोशल मीडिया में स्वयं इस बात का खुलासा किया कि राजेंद्र बिष्ट की वजह से डिमरी की जान बच सकी। उन्होंने समय पर पहुंचकर बड़ी अनहोनी को टाल दिया।