शिक्षा

प्रो. रमोला लगातार चौथे वर्ष विश्व के सर्वोत्तम दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में

तीर्थ चेतना न्यूज

नई टिहरी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर मेें भौतिक विज्ञान विभाग के प्रमुख एवं परिसर के पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला लगातार चौथे वर्ष विश्व के सर्वोत्तम दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची मंे शामिल किए गए हैं।

सैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के सर्वाेत्तम वैज्ञानिकों की दो प्रतिशत सूची में चौथे वर्ष निरंतर स्थान प्राप्त कर प्रो. आरसी रमोला ने गढ़वाल विश्वविद्यालय का नाम ही रोशन नहीं किया बल्कि पूरे उत्तराखंड का भी नाम रोशन क्या है।

प्रो. आरसी रमोला ने सन 1992 में गढ़वाल विश्वविद्यालय के टिहरी परिसर में असिस्टेंट प्रोफेस रभौतिक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया तब से और आज तक इन 34 वर्षों में उन्होंने विभिन्न पदों पर जैसे स्वामी रामतीर्थ परिसर के निदेशक के रूप में निरंतर 6 वर्षों तक कार्य किया तथा गढ़वाल विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं अन्य विभिन्न पदों तथा समितियां में रहकर विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किया।

प्रो. आरसी रमोला को न्यूक्लियर फिजिक्स के वैज्ञानिक के तौर पर जाना जाता है। इस क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें सर्वाेत्तम विश्व के वैज्ञानिकों में दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। प्रो. रमोला द्वारा दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को शोध कार्य , 100 से अधिक राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में वैज्ञानिक लेख, तथा कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।

प्रोफेसर रमोला राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों के माध्यम से उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे भारत तथा विश्व में अपनी पहचान बन चुके हैं यह बात अलग है कि उत्तराखंड की सरकार की नजर कभी उनके कार्य और प्रशासनिक एवं शैक्षणिक करियर पर नहीं गई और नहीं इन्हें उत्तराखंड के विश्वविद्यालय में कहीं कुलपति बनने का अवसर प्रदान किया गया लेकिन प्रोफेसर रमोला द्वारा निरंतर बड़ी सालीनता से अपने कार्य करते रहे और अपने पीछे कई युवा वैज्ञानिकों की फौज तैयार कर आज वह भी विश्वविद्यालय तथा भारत में अपना तथा अपने गाइड का नाम रोशन कर रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर जहां संपूर्ण विश्वविद्यालय गदगद है वही स्वामी रामतीर्थ परिसर में हर्ष का माहौल है तथा परिसर निदेशक,शिक्षकों, कर्मचारियों ,अधिकारियों ने उन्हें उनकी इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी है।

इसमें निदेशक प्रो. ए ए बैडाई, पूर्व निदेशक प्रो. डी दस कैतुरा, प्रोफेसर एन के अग्रवाल प्रो. दसएस बागड़ी, प्रो. सुनीता गोदियाल ,प्रोफेसर गीताली पडियार, प्रो. पी डी सेमलटी, प्रो. डीके शर्मा ,डॉ के सी पेटवाल, डॉ. यूएस नेगी ,डॉक्टर डॉक्टर शंकर लाल, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉक्टर एल लार डगवाल, डॉ हंसराज बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी , डॉ. दिलीप मीणा डॉ. विशाल गुलरिया, सुदामा लाल, हीरालाल गैरोला, रामेश्वर रतूड़ी, राकेश कोठारी, राजेंद्र सिंह कथैत, यशवंत रावत ,राकेश रमोला, दिनेश मंमगाई ,रमेश रतुड़ी, महिपाल सिंह भंडारी,तथा छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य रतुड़ी ,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी , पूर्व छात्र महासचिव प्रदीप सिंह साजवान पालकोट बृजेश खाती नम्रता मक़लोगा आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *