अन्तेर्राष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई राष्ट्रपति

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से चुना हराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आदि ने उन्हें बधाई दी।

गुरूवार को हुई मतगणना में एनडीए की उम्मीदावार द्रौपदी मुर्मू ने पहले ही राउंड से विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। तीसरे राउंड में ही उन्होंने जीत के लिए जरूरी 50 प्रतिशत से अधिक मत हासिल कर लिए थे।

देश की 15 वें राष्ट्रपति के रूम में मुर्मू की जीत की अधिकारिक घोषणा होता शेष है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, लोक सभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *