ऋषिकेश

दूध बेचने वाले से 10 हजार रूपये लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। दूध बेचने वाले के साथ मारपीट करने और 10 हजार रूपये लूटने वालों को कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। चारों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309 (4)/115 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुरूवार को सीओ डा. पूर्णिमा गर्ग और कोतवाल कैलाश भटट ने मीडिया को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। बताया कि 18 नवंबर को गुलाम रसूल ने तहरीर देकर शिकायत की कि 17 नवंबर को दूध बेचकर सड़क किनारे प्राप्त धनराशि को गिन रहा था। इसी दौरान चार युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट कर 10 हजार रूपये छीनकर भाग गए।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आस-पास लगे सीसी कैमरों से मिली फुटेज के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया। आखिरकार पुलिस को 19 नवंबर को इसमें सफलता मिल गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमर भंडारी, कैलाश, पंकज सिंह और आकाश को पुलिस ने गिरफतार कर लिया। चारों नशे के आदि हैं और पूर्व में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। पुलिस चारों से और भी पूछताछ कर रही है। चारों आरोपियों को दबोचने वाली टीम में एसआई दिनेश राणा, राजकुमार, कां. रमेश मैठाणी, यशपाल, साहब सिंह, दिनेश महर, अभिषेक, सौरभ बालिया शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *