ऋषिकेश

पर्यावरण संरक्षण को मैराथन में दोड़ेगी तीर्थ नगरीःअनिता ममगाई’

ऋषिकेश। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा भरा बनाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम 28 अक्तूबर को मैराथन दौड़ का आयोजन करने जा रहा है।

28 अक्टूबर को आयोजित होने वाली मैराथन दौड़ की नगर निगम के स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजय धस्माना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

नगर निगम प्रांगण से प्रारंभ होकर मैराथन विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस निगम प्रांगण में ही समाप्त होगी। नगर निगम मेयर अनिता ममगई ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मेयर ने बताया कि पूरे शहर को दौड़ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जायेगा।महापौर के अनुसार तीर्थ नगरी की अंतरराष्ट्रीय छवि की वजह से यहां देश-विदेश से सैलानी और श्रद्धालु लगातार आते हैं। वे यहां से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश लेकर जाए इसको लेकर नगर निगम मैराथन दौड़ का आयोजन करेगा जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ सम्मिलित होंगे।

मेयर के अनुसार पर्यावरण सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा।अभी हाल में ही हरेला पर्व के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों पौधे रौंपे गये थे।उनकों पौधों से वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी हम सबको उठानी होगी।

बताया कि मैराथन में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को शानदार पुरस्कारों से निगम प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।बैठक में सहायक नगर आयुक्त एलम दास,पार्षद विपिन पन्त, राजेंद्र प्रेम बिष्ट, विजय बडोनी, अजीत गोल्डी, भगवान सिंह पंवार, अजीत कुमार सिंघल, अशोक पासवान, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, गौरव केन्थुला, परीक्षित मेहरा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा आदि मोजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *