पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़े
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के आने के बाद महंगाई ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका बाजार पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।
सौ दिन से अधिक चले पांच राज्यों के चुनाव के वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी। चुनाव समाप्त होते ही दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। चुनाव में पांच में से चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनीं है। यानि डबल इंजन की सरकार है।
अभी तक चुनाव परिणामों का इंतजार कर रहे महंगाई ने फिर से दस्तक दे दी है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में जहां 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई वहीं डीजल भी 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर की गई है। सरकार ने प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस तरह से अब लोगों को सिलेंडर के लिए 949.50 देने होंगे।