ऋषिकेश

’ऋषिकेश की जनता परिवर्तन चाहती है : राजपाल खरोला

ऋषिकेश। ऋषिकेश की जनता परिवर्तन चाहती है। पिछले 15 सालों में विकास के नाम पर लोगों के हिस्से हताशा और निराशा ही लगी। लोग विकास के लिए बदलाव करने को तैयार हैं।

ये कहना है कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला का। खरोला गुमानीवाला ग्राम सभा में नवनियुक्त किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि क्षेत्र के लोग बदलाव चाहते हैं। 15 सालों से विकास के नाम पर बने हताशा और निराशा के माहौल को समाप्त करना चाहते हैं।

खरोला ने कहा जहां एक तरफ ऋषिकेश के विधायक ने पिछले 15 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ना विद्यार्थियों के लिए ना युवाओं के लिए ना किसानों के लिए ना व्यापारियों के लिए किसी के लिए भी कोई ऐसी योजना नहीं बनाई जिससे किसी भी वर्ग का भला हो पाता ऋषिकेश के विधायक ने सिर्फ कोरी घोषणाओं के अलावा और कोई कार्य नहीं किया जिसका परिणाम ऋषिकेश विधानसभा के लोग आज भुगत रहे हैं और इन हालातों में ऋषिकेश की जनता ने अपना स्पष्ट मन बना लिया है कि इस बार ऋषिकेश में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा ।

कहा कि कांग्रेस का परिवार ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र मे बढ़ रहा है लगातार पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज गुमानीवाला क्षेत्र में एक बैठक के अंतर्गत उत्तम कुमार को किसान कांग्रेस का जिला अध्यक्ष व शंभू शंकर को पंचायती राज प्रकोष्ठ में जिला महासचिव बनने पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सजवान, पूर्व ब्लाक प्रमुख केएस राणा, जयेंद्र रमोला, मनोज गुसाईं, राजेंद्र गैरोला, देवेंद्र बेलवाल, शोभा भट्ट, मनीष व्यास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *