ऋषिकेश

लोक गायक पवन सेमवाल का गर्दन काटने की धमकी देने वाली महिला के खिलाफ तहरीर

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। अपने गीत से व्यवस्था के भीतर जलजला पैदा करने वाले लोक गायक पवन सेमवाल का गर्दन काटने की धमकी देने वाली महिला के खिलाफ विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

मै़त्री संस्था के कुसुम जोशीए मूल निवास भू.कानून समन्वय संघर्ष समिति के संजय सिल्सवाल और नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी के हस्ताक्षर से सोमवार को आईडीपीएल पुलिस चौकी पहुंचकर लोकगायक पवन सेमवाल को गर्दन काट देने की धमकी देने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी।

तहरीर में कहा कि गया है कि स्वयं को समाजवादी पार्टी से जुड़ी बताने वाली महिला खुले आम मीडिया के सम्मुख लोक गायक का गला काटने की धमकी दे रही है। यही नहीं खुद पर 28 मुकदमे होने की बात कहकर दंभ भर रही है। ये उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को स्पष्ट करता है और लोकगायक पवन सेमवाल की जान के लिए खतरे को बढ़ा देता है।

लोक गायक पवन सेमवाल ने उत्तराखंड के हितों और जनहित के मुद्दों पर गीत गाए हैंए जिसमें उत्तराखंड की संस्कृतिए शराब बंदी और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर आवाज उठाई गई है। उनके एक गाने को हाल ही में हटाया गया थाए जिसमें उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति को चोट पहुँचा रही कुप्रथाओं और उस पर सिस्टम की चुप्पी को दर्शाया था। उस गीत में दर्शायी गई आपराधिक घटनाओं को पिछले चार साल में प्रदेश में हुई घटनाओं से मिलाकर देखा जा सकता हैए जिसमें कुछ भी असत्य नहीं है।

दुर्भाग्य सेए दुर्भावना से प्रेरित होकरए एक महिला ने उनको गर्दन काटने की धमकी दी हैए जो कि बहुत ही गंभीर मामला है। हमारा मानना है कि इस तरह की धमकी से लोक गायक की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा है।

अतः हम आपसे अनुरोध करते हैं कि उक्त महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाए और लोक गायक पवन सेमवाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *