पौड़ी में नरभक्षी गुलदार को ढेर
ऋषि टाइम्स न्यूज
पौड़ी। पौड़ी के गजल्ड गांव के पास नरभक्षी गुलदार को ढेर कर दिया गया है। इससे आस-पास के गांवों ने राहत की सांस ली है।
गत दिनों में गजल्ड गांव में एक व्यक्ति को गुलदार ने शिकार बना दिया था। तब से क्षेत्र में दहशत का माहौल था। वन विभाग समेत शासन/ प्रशासन पर गुलदार को मारने का दबाव था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति को संभालने के लिए देहरादून से आलाधिकारियों का दल भी भेजा।
इसके बाद गुलदार को मारने के निर्देश जारी किए गए। निर्देश मिलने के 48 घंटे के भीतर ही शूटर जॉय हुकिल ने गजल्ड गांव के पास गुलदार को अपने अचूक निशाने से ढेर कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही आस-पास के गांवों ने राहत की सांस ली।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

