जूहा. शिक्षक संघ पौड़ी ने पीएम और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा
2010 तक सेवा में आए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग
पौड़ी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, पौड़ी जिला इकाई ने प्रधानमंत्री और कंेद्रीय शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में 2010 तक सेवा में आए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की गई है।
गुरूवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, पौड़ी जिला इकाई के अध्यक्ष भगत सिंह भंडारी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय शिष्ट मण्डल ने जिलाधिकारी पौड़ी से मिला। प्रतिनिधित मंडल ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उनसे संसद में विशेष अध्यादेश लाकर देश के हजारों शिक्षकों को सेवा के मध्य एवं अन्तिम समय टीईटी परीक्षा से छूट देने का आग्रह किया गया है।साथ ही उक्त व्यवस्था को 2010 के बाद नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों तक ही सीमित रखने को कहां गया है।’
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भगतसिंह भण्डारी, मनमोहन सिंह चौहान, पूर्व जिलामंत्री मुकेश काला, ,हेमन्त गैरोला,,रमेश भटगांईं, भूपेन्द्र सिंह, राकेश मोहन, कुलदीप सिंह, रवीन्द्र शाह,अनिल भट्ट, प्रताप सिंह राणा,केशव रैवानी, सुभाषचन्द्र आर्य, कुलदीप रावत,आदि उपस्थित रहे।’

