पंच/प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों की की शपथ ग्रहण की तिथि तय
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित पंच/ प्रधान, बीडीसी/ प्रमुख, ज्येष्ठ/ कनिष्ठ प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ ग्रहण की तिथि तय हो गई हैं।
सचिव चंद्रेश यादव ने सभी जिलाधिकारियों को शपथ ग्रहण की तिथि को लेकर निर्देषित किया है। इसके मुताबिक नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधानों की शपथ 27 अगस्त को होगी। पंचायतों की पहली बैठक 28 अगस्त को होगी। बीडीसी बीडीसी/ प्रमुख, ज्येष्ठ/ कनिष्ठ प्रमुख 29 अगस्त को शपथ लेंगे और 30 अगस्त को पहली बीडीसी की बैठक होगी।
इसी तरह नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य/ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष की शपथ एक सितंबर को होगी और दो सितंबर को जिला पंचायत के नवनिर्वाचित बोर्ड की बैठक होगी। शपथ ग्रहण के साथ की गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर छोटी सरकारें अस्तित्व में आ जाएंगी।

