लोगों ने जाना ओजोन परत के बारे में, पीसीबी ने किया जागरूक
ऋषि टाइम्स न्यूज
हल्द्वानी। विश्व ओजोन दिवस तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
उल्लेखनीय है उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विश्व ओजोन दिवस के 16 सितंबर एवं 20 सितम्बर को जन जागरूकता इस दौरान स्थानीय जनता को ओजोन परत की महत्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट वितरित किए गए। रेलवे स्टेशन, डिग्री कालेजों, नैनीताल रोड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी सूचना सामग्री बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।
शनिवार को खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में गो क्लीन गो ग्रीन एनजीओ के सहयोग से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को ओजोन परत की सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरण संतुलन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर पोस्टर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने बच्चों को प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों और उसके नियंत्रण उपायों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी, द्वारा बताया गया कि ओजोन परत की सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण जन-भागीदारी से ही संभव है। इसी उद्देश्य से हमने जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की।

