ऋषिकेश

नीट और नेट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर नीट और नेट जैसी अहम परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में नाकामी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने पुतला फूंका।

शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय के सम्मुख केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर एडवोकेट राकेश सिंह एवं पूर्व पीसीसी संजय गुप्ता ने कहा कि देश की केंद्र सरकार देश में होने वाले सबसे बड़े एग्जामों में से दो नीट व यूजीसी नेट के एग्जाम को बिना किसी फर्जीवाड़े के सुचारू रूप से संपन्न कराने में भी हर मुद्दों की तरह विफल रही है।

2014 में युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष देने के वादे के साथ सत्ता में आई और दो एग्जाम भी ठीक से नहीं करा पा रही है ये देश के मेहनती व मेधावी युवाओं और उनके भविष्य के लिए सपने देखने वाले उनके माँ बाप व सम्बन्धियों के साथ बहुत बाड़ा धोखा है।

आज देश में करियर बनाने के लगभग सभी पेपर लीक हो रहे हैं जिसकी वजह से उनको बार-बार रद्द किया जा रहा है यह युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं तो क्या है। पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला एवं महंत विनय सरस्वत ने कहा कि अभी हमने पिछले दिनों देखा कि नीट के एग्जाम में 67 कैंडिडेट्स ने टॉप किया। सभी शक के दायरे में हैं।

18 जून को यूजीसी नेट परीक्षा हुई और 19 जून को रद्द हो गई। परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 11 लाख कैंडिडेट्स के लिए ये एक बड़ा झटका है। ये दोनों परीक्षाएं राष्ट्रीय स्तर की हैं और दोनों में पूरे देश से लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं। जहां नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम है, वहीं नेट कई जॉब और करयिर अपॉर्च्युनिटीज का गेटवे है।

आज के विरोध प्रदर्शन में मदन मोहन शर्मा, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, रुक्म पोखरियाल, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, राजेश शाह, मुकेश जाटव, नि.पार्षद जगत सिंह नेगी, विजयलक्ष्मी शर्मा, मधु जोशी, गौरव राणा, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, हरि सिंह नेगी, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, गौरव यादव, संजय भारद्वाज, आदित्य झा, गौरव कुमार, राजेश शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *