ऋषिकेश

लेनदेन का आरोप लगाने वालों ने माफी नहीं मांगी तो कोर्ट जाउंगीः नीलम बिजल्वाण

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने पालिका पर टेंडर में लेनदेन और गड़बड़ी के आरोप लगाने वालों को आइना दिखाते हुए कहा उक्त लोगांे द्वारा सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो वो केस करेंगी।

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने बेहद नाराजगी भरे शब्दों में कहा कि कुछ लोग अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला को सह नहीं पा रहे हैं। लोगों से मिल रहे समर्थन से बौखलाए कुछ लोग अब अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। तीन फरवरी को पालिका कार्यालय प्रदर्शन कराया गया।

आरोप लगाए जा रहे हैं कि टेंडर में अनियमितता की गई और ठेकेदार से 11 लाख लिए गए। उन्होंने पालिका के एक-एक टेंडर को मीडिया के सम्मुख रखा। मीडिया से सवाल किया कि आप बता दीजिए कि इसमें क्या गलत है। कहा कि पूर्व में पार्किंग के ठेके के समय भी ऐसा हुआ। मामला कोर्ट तक गया। उसके बाद हुए टेंडर में पालिका सही साबित हुई।

कहा कि प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिका में रजिस्टर्ड एक भी ठेकेदार नहीं था। ठेकेदार से 11 लाख लिए जाने के आरोप से हैरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आरोप लगाने वाले सार्वजनिक माफी मांगे या फि मानहानि का केस के लिए तैयार रहें। कहा कि यदि उक्त लोग इस बात को प्रमाणित कर देंगे तो वो पालिकाध्यक्ष पद छोड़ देंगी।

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि इस सारे प्रकरण के पीछे वो लोग हैं, जिन्हें चुनाव में जनता ने नकार दिया। चुनाव परिणाम के बाद उक्त लोग कहते रहे हैं कि पालिकाध्यक्ष को छह माह में हटवा देंगे। मगर, ऐसा नहीं कर सकें। जनता सब कुछ समझ रही है। कहा कि भ्रष्टाचार में आंकठ डूबे और गैंग बनाकर पालिका के कार्य प्रभावित करने वालों को जनता जानती है। इसके पीछे की ताकत को भी बखूबी समझती है।

उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी वो क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला कराने में सफल रही। इससे परेशान लोग अब आरोप लगाकर उनका ध्यान विकास के कार्यों से भटकाना चाहते हैं। मगर, ऐसा नहीं होगा। ऐसे लोगों के मंसूबों को मुनिकीरेती ढालवाला की जनता सफल नहीं होने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *