पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सम्मुख रखी जनता की बात
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुनिकीरेती। बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने से पहले ऊर्जा निगम को लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए। उपभोक्ताओं को बगैर भरोसे में लिए स्मार्ट मीटर लगाने से विवाद पैदा हो रहे हैं।
ये कहना है मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण का। पालिकाध्यक्ष श्रीमती बिजल्वाण गुरूवार को स्मार्ट मीटर को लेकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित आनंद, एसीडीओ एनएस नेगी और जेई देवेश अवस्थी के सम्मुख जनता का पक्ष रख रही थी।
पालिकाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले ऊर्जा निगम लोगों को भरोसे में ले। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में आशंकाएं हैं। निगम के अधिकारियों को पहले इसे एड्रेस करना चाहिए। लोगों को भरोसे में लिए बगैर स्मार्ट मीटर लगाने की जिद से विवाद पैदा होंगे। उन्होंने अधिकारियों को कई सुझाव भी दिए।
कहा कि फील्ड में काम कर रहे अधिकारी/कर्मचारी आम जन के साथ सही से पेश आएं। इस मौके पर सभासद विनोद सकलानी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सकलानी, अजय रमोला, सचिन पैन्यूली आदि ने भी लोगों में बनी भ्रम की स्थिति और लोगों का पक्ष रखा।
कहा कि ऊर्जा निगम के लिए काम कर रही एजेंसी ही भ्रम फैला रही हैं। इस रोक लगनी चाहिए। अधिशासी अभियंता अमित आनंद और एसडीओ एनएस नेगी और जेई देवेश अवस्थी ने निगम का पक्ष रखा। कहा कि जनप्रतिनिधियों के जो सुझाव मिले हैं उस पर अमल किया जाएगा। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की आशंकताओं को दूर करने के प्रयास होंगे।
ईई अमित आनंद ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए निगम स्तर पर प्रॉपर व्यवस्था है। लोग अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

