ऋषिकेश

मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर नीलम बिजल्वाण जीती

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर नीलम बिजल्वाण निर्वाचित हो गई। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वि भाजपा की बीना जोशी को 6051 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर चुनाव एक तरफा रहा। लोगों ने राजनीतिक दलों को नकारते हुए निर्दलीय नीलम बिजल्वाण पर भरोसा व्यक्त किया।

मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीलम बिजल्वाण विजयी रही। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वि भाजपा की बीना जोशी 6051 मतों से करारी शिकस्त दी।

नीलम को 9296 मत मिले और भाजपा की बीना जोशी 3245 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला राणा 1421 और और निर्दलीय प्रत्याशी निर्मला उनियाल 397 मत मिले। नगर के 11 वार्डोंं में एक नंबर मीतू गोडियाल, दो से विनोद प्रसाद खंडूड़ी, तीन से सचिन रस्तोगी, चार बृजेश गिरी, पांच लक्ष्मण सिंह, छह से बबीता रमोला, सात से गजेंद ्रसजवाण, आठ से स्वाती पोखरियाल नो से रेखा , 10 से विनोद सकलानी और 11 निशा नेगी वार्ड सभासद निर्वाचित हुई।

नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने इसे जनता की जीत बताया। कहा कि वो सिर्फ माध्यम भर हैं। वो इस प्रचंड जीत के लिए जनता को बधाई देती हैं और उनका आभार व्यक्त करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *