ऋषिकेश

मुनिकीरेती नगर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण उतरी मोर्चे पर

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। चंद्रभागा नदी के रौद्र रूप से खतरे में आए मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका के आबादी वाले क्षेत्रों की मदद के लिए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने स्वयं मोर्चा संभाला।

रविवार और सोमवार की रात मुनिकीरेती ढालवाला नगर पालिका क्षेत्र पर भरी गुजरी। मूलसलाधार बारिश से चंद्रभागा नदी उफान पर आ गई। देर रात नदी तटबंध का बड़ा हिस्सा उफान की जद मंे आ गया। बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने स्वयं मोर्चे पर आ गई।

मंगलवार की रात करीब ढाई बजे वो मोेर्चे पर डट गई। रात को ही जिला प्रशासन को सूचित किया। अधिक खरते वाले स्थानों को चिन्हित किया और वहां की सुरक्षा पर फोकस किया। इसका असर भी देखने को मिला। एसडीआरएफ को अधिक खतरे वाले स्थानों के बारे में जानकारी दी। नगर पालिका की टीम को एक्टिवेट किया।

रात खुलने तक नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण चंद्रभागा नदी के तेज बहाव को डायवर्ट करने के लिए जेसीबी की व्यवस्था कर चुकी थी। इस दौरान पालिका के सभासद भी मोर्च पर डटे रहे। रेल विकास निगम के एक्सपर्ट की मदद ली गई और चंद्रभागा नदी के बहाव को काफी हद तक डायवर्ट कर दिया गया।

दोपहर 12 बजे तक इसमें काफी हद तक सफलता मिल गई। परिणाम चंद्रभागा के तेज बहाव की जद में आया तटबंध काफी हद तक सुरक्षित हो गया। हालांकि यहां अभी खतरा बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *