उत्तराखंड

नरेंद्रनगर में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

नरेंद्रनगर। आगराखाल-कुसरेला मोटर मार्ग पर एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पर ग्राम सलडोगी के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान फकोट निवासी दीवान सिंह, कसमोली निवासी सतीश सिंह और आगर निवासी कुंवर सिंह कि रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *