उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ऋषिकेश महानगर इकाई की कमान नरेंद्र सिंह नेगी को
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान र्मोर्चा की ऋषिकेश महानगर इकाई की कमान युवा एवं तेज तर्रार नेता नरेंद्र सिंह नेगी को सौपी गई है।
उत्तराखंड में तीसरी राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रहे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जिला, महानगर, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। मोर्चा हर स्तर पर सधे हुए अंदाज में संगठन को मजबूत कर रहा है।
इसी क्रम में गढ़वाल के प्रवेश द्वारा ऋषिकेश महानगर इकाई के अध्यक्ष पद का दायित्व तेज तर्रार नेता एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी नरेंद्र सिंह नेगी को सौंपा गया है। नेगी निकाय चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर की कोर टीम का हिस्सा रहे।
हिन्दी न्यूज पोर्टल से बातचीत में नेगी ने कहा कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका शत प्रतिशत क्षमता के साथ निर्वाहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। राज्य के लोग राजनीतिक दलों की छल प्रपंचों से थम चुके हैं।

