ऋषिकेश

नगर पालिका मुनिकीरेती और एमआईटी की एनएसएस इकाई का स्वच्छता अभियान

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला और एमआईटी, ढालवाला की एनएसएस इकाई के संयुक्त बैनर तले नगर के वार्ड नंबर 11 में सूखे कूड़े को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

शनिवार को नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने इसका शुभारंभ किया और स्वयं सूखे कूड़े को लेकर चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में शामिल हुई। अभियान के तहत एनएनएस के स्वयं सेवी और निकाय की टीम वार्ड 11 नए बंदे के समीप एकत्र हुई।

यहां टीम ने आबादी क्षेत्र के समीप जंगल में सूखे कूड़े के विरूद्ध विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन कुंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा। इसके बाद सभी ने स्वच्छ दीपावली-शुभ दीपावली के उद्घोष से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, एमआईटी एनएसएस यूनिट से राजेश चौधरी, अजय तोमर, रितेश जोशी, रवि कुमार, पीपी पुरोहित, नीरज चौहान, सफाई सुपरवाइजर राजू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *