ऋषिकेश

जेल में बंद पड़ोसी ने रची कैफे संचालक की हत्या की साजिश

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। तपोवन की डेक्कन वैली में हुई एक कैफे संचालक नितिन देव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या का मास्टर जेल में बंद उसका पड़ोसी निकला।

शनिवार को टिहरी के एसएसपी आयुष अग्रवाल मीडिया के सम्मुख पूरे मामले का खुलासा किया। सात मई की रात कैफे से लौट रहे नितिन देव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में ये बात सामने आई की हत्या में नितिन का पड़ोसी जेल में बंद विपिन नैयर शामिल है।

विपिन और नितिन का सोसाइटी में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। विपिन ऋषिकेश कोतवाली में उसके खिलाफ दर्ज पास्को के एक मामले में इन दिनों जेल में बंद है। जनवरी में उसे जमानत मिल गई थी। अप्रैल 2025 में विपिन जमानत तुड़वाकर फिर से जेल चला गया।

पास्को एक्ट में हुई जेल के लिए विपिन नितिन को जिम्मेदार ठहरा रहा था। उसका सोचना था कि संबंधित महिला को निनित सपोर्ट कर रहा है। जेल में विपिन की मुलाकात वहां बंद मुजफरनगर के मनीष और रामवीर सिंह से हुई।

जेल से छुटने के बार विपिन का उक्त लोगों के घर आना-जाना हुआ। विपिन ने भोजपुर, बिहार के विमलेश से संपर्क किया। उन्होंने दो शूटरों को विपिन से मिलवाया। ऋषिकेश पहुंचकर दोनों ने नितिन देव की कई दिनों तक रेकी और सात मई को घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने विमलेश को अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *