ऋषिकेश

मुनिकीरेती की ईओ ने कार्यालय कक्ष से हटवाया सीसी कैमरा

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीेरेती। नगर पालिका मुनिकीरेती की अधिशासी अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में लगाए गए सीसी कैमरे को हटवा दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने उनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही फिर से सीसी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता के साथ काम हो इसके लिए सीसी कैमरे लगाए जाते हैं। नगर पालिका मुनिकीरेती ने पिछले दिनों से सभी कार्यालयों में सीसी कैमरे लगाए। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और ईओ के कार्यालय को भी सीसी कैमरे से आच्छादित किया गया।

बताया जा रहा है कि ईओ ने अपने कार्यालय कक्ष से सीसी कैमरा हटवा दिया। इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। बहरहाल, इसकी सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने ईओ अंकिता जोशी से स्पष्टीकरण मांगा है।

पालिकाध्यक्ष श्रीमती बिजल्वाण ने इसकी पुष्टि की। बताया कि ईओ के कार्यालय कक्ष में सीसी कैमरा फिर से लगाया जा रहा है। उन्होंने माना कि इस बारे में ईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में कार्य पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए कैमरे लगाए गए हैं। पालिका के सबसे बड़े अधिकारी का अपने कक्ष से सीसी कैमरा हटवाना तर्क संगत नहीं है।

कुल मिलाकर कार्यालय से सीसी कैमरा हटवाना कहीं न कहीं पारदर्षिता में रोड़ा बनना जैसा है। ये सरकार की पारदर्शिता की मंशा को पलीता लगाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *