उत्तराखंड

मुनिकीरेती में मनाया गया शराब स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। राज्य स्थापना दिवस पर खारोस्रोत स्थित ठेके के विरोध में देवभूमि नशामुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों जबरदस्त रैली निकाली। इस दौरान लोगों ने राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए युवा पीढ़ी को नशे में डुबोने का आरोप लगाया।

देवभूमि नशामुक्त संघर्ष समिति ने दो दिन पूर्व ऐलान किया था कि राज्य स्थापना दिवस पर शराब स्थापना दिवस के रूप में मनाएंगे। आंदोलनकारियों को मिले जनसमर्थन को देखते हुए पुलिस शनिवार दोपहर से सक्रिय होने लगी थी। रविवार सुबह तक अनशन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

देवभूमि नशामुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण को पुलिस ने रविवार सुबह उनके आवास से उठा दिया। इसके अलावा कुछ और लोगों को उठाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस के स्तर से इसकी पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद रविवार को लोगों ने नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, दिनेश चंद्र मास्टर, विकास रयाल, सरदार सिंह पुंडीर आदि के नेतृत्व में जबरदस्त रैली निकाली।

खारास्रोत स्थित आमरण अनशन स्थल से शुरू हुई रैली लोनिवि तिराह, बदरीनाथ हाईवे, कैलाशगेट आदि क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। रैली में शामिल लोग अपने हाथों में शराब और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लिखी तख्तिया लिए हुए थे। 

इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि लोग अब भाजपा को अच्छे से समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि रैली न निकले इसके लिए उनके साथियों को पुलिस ने देर रात उठा लिया। ये आंदोलन को तोड़ने के लिए पुलिस के प्रयास सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि लोग रोजगार चाहते हैं और सरकार शराब की दुकान खुलवा रही है। लोग इसे अच्छे से समझ चुके हैं। कहा कि उन पर दबाव डाला गया कि राज्य स्थापना दिवस पर शराब स्थापना दिवस न मनाएं और रैली न निकालें।

कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा को सिर्फ शराब की दुकान ही मिल रही हैं तो ऐसे में शराब दिवस न मनाएं तो क्या मनाएं। इस मौके पर सुरेंद्र कुड़ियाल, नीलम बिजल्वाण, राजन बिष्ट, अनिता कोटियाल, सरस्वती जोशी, अनुराग पयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *