मुनिकीरेती नगर पालिका परिसर में पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा का अनावरण
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुनिकीरेती। नगर पालिका, मुनिकीरेती के परिसर में पर्वतीय गांधी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति का अनावरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पालिका बोर्ड ने नगर पालिका परिसर में पर्वतीय गांधी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया था। रविवार को राज्य स्थपना दिवस के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, वीरेंद्र रमोला, चंद्रवीर पोखरियाल आदि ने मूर्ति का अनावरण किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने पर्वतीय गांधी के कार्यों को याद किया। कहा कि उन्होंने हमें राज्य के लिए संघर्ष की प्रेरणा दी। उत्तराखंड राज्य में वो जिस सम्मान के हकदार हैं उन्हें अभी तक नहीं मिला। इस दौरान वक्ताओं ने उनके साथ के अनुभवों को साझा किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने राज्य आंदोलन में शहीद हुए सूर्य प्रकाश थपलियाल की माता सत्यभामा थपलियाल को सम्मानित किया। उनकी मांग पर शहीद सूर्य प्रकाश थपलियाल द्वार के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
इस मौके पर एडवोकेट रमाबल्लभ भटट, सभासद विनोद बिजल्वाण, लक्ष्मण भंडारी, विनाद सकलानी, बृजेश गिरी, स्वाति पोखरियाल, सुरेंद्र भंडारी, वीरेंद्र रमोला , हृदय राम सेमवाल, नरेंद्र मैठाणी, आचार्य डॉ. जनार्दन कैरवान, श्रीमती शैला खंडुड़ी, एडवोकेट ज्योति उनियाल, मीना मदवान शैलेंद्र सेमवाल,मनीष डिमरी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुनील दत्त थपलियाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सुरेंद्र भंडारी और करण सिंह बर्तवाल ने किया आज सभा के

